0 तालाब किनारे मारपीट से युवक की मौत – मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू सहित तीन पकड़ाए
0 कुरूद पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस. तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
धमतरी, 10 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 07.12.2025 को रात्रि लगभग 10.00 बजे ग्राम सेमरा बी में मृतक रोहित कुमार नाग (उम्र 23 वर्ष) के साथ हुई मारपीट की गंभीर घटना को धमतरी पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई। मृतक ने तालाब किनारे हो रहे गाली-गलौज का विरोध किया, जिस पर चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव सहित अन्य साथियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्का, लोहे के पाइप एवं चाकू से लगातार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुँचे परिजनों को भी एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। गंभीर अवस्था में रोहित नाग को किश्चन अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ उपचार दौरान 08.12. 2025 को रात्रि 02.00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। घटना पर पुलिस सहायता केन्द्र धमतरी में मर्ग कायम कर पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग जांच के उपरांत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच में महत्वपूर्ण जप्ती-
घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से घटना से संबधित सामान भी जप्त किया गया। विवेचना दौरान आरोपी चंद्रशेखर साहू, झन्नु ध्रुव एवं विधि से संघर्षरत बालक का कथन लिया गया, जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा सहित अन्य सामान भी जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी है।
मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू और झन्नु ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
नाम आरोपीगण-:
(01) चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू पिता टुकेश साहू उम्र 25 वर्ष,साकिन दोनर थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0)
(02) झन्नु ध्रुव पिता नंद कुमार ध्रुव उम्र 24 वर्ष, साकिन दोनर थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0)।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

