०पहली बात पुवर्ती के 2 खिलाड़ी मशाल प्रज्वलन में होंगे शामिल
सुकमा,10 दिसम्बर (आरएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले से बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाडिय़ों के दल को रवाना किया गया। अपर कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खिलाडिय़ों से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर जगदलपुर के लिए प्रस्थान कराया गया।सुकमा जिले से कुल 370 प्रतिभागी बस्तर ओलंपिक के संभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जा रहे हैं।खिलाडिय़ों के लिए सुकमा विकासखंड से 4, कोंटा से 2 और छिंदगढ़ से 3 बसें विशेष रूप से प्रबंधित की गई हैं, जिनमें प्राथमिक उपचार और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाडिय़ों को टी-शर्ट, ट्रैकसूट, जूता-मोजा, बैग और निकर वितरित किए गए, जिससे वे पूरी तैयारी और उत्साह के साथ मैदान में उतर सकें। बस्तर ओलंपिक का आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक जगदलपुर में होगा, जहां प्रतिभागियों के लिए ठहरने और भोजन की समग्र व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। कार्यक्रम के सुचारु और सुरक्षित संचालन हेतु महिला खिलाडिय़ों के लिए अलग से महिला दल प्रभारी नियुक्त की गई हैं, साथ ही नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।जगदलपुर रवाना होते हुए खिलाडिय़ों के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था। जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि सुकमा के खिलाड़ी इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम में एसडीएम सुकमा सूरज कश्यप, जनपद सीईओ सुकमा निधि प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, जिला खेल अधिकारी विरूपाक्ष पौराणिक, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जनपद अध्यक्ष सुकमा संतोष इड़ो, उपाध्यक्ष रीना पेद्दी, जनपद उपाध्यक्ष कोंटा माड़वी हड़मा, जनप्रतिनिधि दिलीप पेद्दी, शम विश्वराज चौहान, रंजीत बारठ, शोभन गंदामी, रमेश कर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

