बीजापुर, 10 दिसंबर (आरएनएस)। विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी भैरमगढ़ डॉ. रमेश तिग्गा तथा बीपीएम भैरमगढ़ के मार्गदर्शन में चिरायु टीम भैरमगढ़ ने दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाते हुए दो बच्चों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए। लाभार्थियों को प्रत्यारोपण हेतु रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी, रायपुर ले जाया गया, जहाँ विशेषज्ञ टीम द्वारा परीक्षण के बाद उन्हें आवश्यक कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए।
लाभान्वित बच्चे :
1. हेमंत कुमार कुहरामी (12 वर्ष)
पिता : सुमन सिंह कुहरामी
निवासी : कोतरापाल, मटवाड़ा
विकलांगता : दाएं हाथ की विकलांगता
लाभ : कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण
2. दासाराम कवासी (13 वर्ष)
पिता : मंगलू कवासी
अस्थायी पता : पोटाकेबिन, भटवाड़ा
स्थायी पता : बड़ेकी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

