रोहटा 10 Dec, (आरएनएस )। थाना क्षेत्र के किनौनी शुगर मिल के निकट बाइक सवार दो युवकों को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना पुलिस के अनुसार रहीस (28) पुत्र शाहबुद्दीन व हुसैन (25) पुत्र शराफत, निवासी इस्लाम नगर थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर अपने मामा शरीफ से मिलने गांव दमगढ़ी आ रहे थे। मामा शरीफ गांव दमगढ़ी में रहकर किसान के यहां गन्ने की छिलाई का कार्य कर मजदूरी करते हैं। देर रात दोनों युवक बाइक से किनौनी मिल के पास पहुंचे तो ट्राली की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

