रायपुर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक कदम उठाता रहा है। यात्रियों के सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए रायपुर रेल मंडल द्वारा अभियान मिशन रेल सुरक्षा, यात्री सुरक्षा, ऑपरेशन नार्कोस, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते, ऑपरेशन अमानत, मिशन जीवन रक्षक, मेरी सहेली पहल चलाया गया जिसमें जनवरी से नवंबर 2025 तक विभिन्न मामलों दर्ज कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रेल राजस्व वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया की सभी यात्रियों को एक सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध है और सुरक्षा प्रणालियों को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है रायपुर रेल मंडल का रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा में तत्पर हैं । रायपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा रेल परिसर में अपराधों की रोकथाम के लिए के लिए निम्नलिखित आवश्यक कार्रवाई की गई :-
(1) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक मिशन रेल सुरक्षा के तहत रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के 61 मामलों में 125 अपराधियों को गिरफ्तार कर 3,37,238/-रू. की रेलवे संपत्ति की बरामदगी की गई है।
(2) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक रेलवे अधिनियम के 19131 मामलों में 19100 अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिस पर माननीय रेलवे न्यायालय द्वारा 30,13,575/- रू. जुर्माना वसूल किया गया।
(3) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक मिशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्री सामानों की चोरी/अन्य मामलों में 139 अपराधियों की गिरफ्तारी व 7,08,236/-रू. की संपत्ति की बरामदगी में सहयोग कर अहम भूमिका निभाएं हैं।
(4) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक ऑपरेशन नारकोस के तहत मादक पदार्थ के परिवहन पर रोक लगाते हुए 28 अपराधियों की गिरफ्तारी उनसे 280.599 किलोग्राम गांजा कीमत 59,75,630/-रू. के मादक पदार्थो की बरामदगी की गई।
(5) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक आपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 45 लावारिस, घुुमंतु बच्चों का रेस्क्यू किया गया है।
(6) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक आपरेशन अमानत के तहत यात्रा कर रहे 345 यात्री का सामान (कीमत 63,95,762/- रू.) को संबंधित यात्रियों को सत्यापन उपरांत लौटाया गया है।
(7) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक ऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत 04 गर्भवती महिला यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार, शिष्टाचार का पालन करते हुए सहयोग किया गया है।
(8) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक मिशन जीवन रक्षक के तहत 04 यात्रियों के जीवन की रक्षा किया गया है।
(9) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा में विशेष ध्यान देते हुए मेरी सहेली पहल के तहत रेलवे स्टेशन रायपुर, भाटापारा एवं दुर्ग की महिला रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा अकेली यात्रा कर रही 21705 महिला यात्रियों की मदद की गई
(10) वर्ष-2025 माह नवम्बर तक आपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 48 मामलों में 53 टिकट दलालों को गिरफ्तार कर 1006 यात्रा टिकट, कीमत 19,53,054.96 रू. की जप्ती की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

