रायपुर,10 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में एक मजदूर का अपहरण कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रेन पकडऩे आए एक युवक का अपहरण करके उसके साथ यौन शोषण किया गया। साथ ही पीडि़त की पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर परिजनों से फिरौती मांगी गई। लेकिन किसी तरह जान बचाकर निकले युवक ने पुलिस से शिकायत की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त युवक ने बताया कि रामानुजगंज से वह मजदूरी करने गुजरात के सूरत जा रहा था। इसके लिए वह ट्रेन पकडऩे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला और उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देने का विश्वास दिलाकर अपने बाइक में बैठाकर ले गया। आरोपी उसे घुमाते हुए शहर से दूर एक अज्ञात स्थान पर ले गया और एक कमरे में बंधक बना लिया। पीडि़त ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में ले जाकर पहले मारपीट करने लगा और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद उसने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया, साथ ही आरोपी पूरी घटना का वीडियो अपनी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने यह वीडियो पीडि़त के परिजनों को भेजा और धमकी दी कि वीडियो वायरल होने से बचाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देता रहा।शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

