रायपुर,10 दिसम्बर (आरएनएस)। रायपुर जिले की अभनपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 750 ग्राम गांजा जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर अभनपुर की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास आरोपियों को पकडऩे हेतु नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन कार को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन में 3 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भूषण चंदेल, पवन मनहरे एवं जितेन्द्र दशरिया निवासी दुर्ग का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग – अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 750 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7,95,000 रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी 27 के 5068 एवं 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 13,25,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
मामले में पुलिस ने भूषण चंदेल पिता परदेशी राम चंदेल उम्र 28 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास आर्या नगर कोहका थाना सुपेला जिला दुर्ग।,पवन मनहरे पिता स्व0 रामखिलावन मनहरे उम्र 39 वर्ष निवासी कृष्णा नगर गणेश चौक दुर्गा मंदिर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग तथा जितेन्द्र दशरिया पिता भोजराज दशरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ईदगाह चौक जुनवानी रोड चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

