वन अधिकार पत्र प्राप्त किसानों के समस्या का जल्द निराकरण के दिए निर्देश
कोण्डागांव, 10 दिसंबर(आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को कोंडागांव विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र कुम्हारपारा और बफना एवं माकड़ी विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र अमरावती और माकड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त केंद्रों में टोकन, बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, आद्र्रतामापी यंत्र, डनेज और स्टेकिंग व्यवस्था सहित बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मापी यंत्र से धान की बोरी की वजन की जांच करवाई और किसानों से निर्धारित वजन अनुसार खरीदी के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में आए किसानों से भी संवाद किया और एक एक कर उनकी समस्याएं जानी। कलेक्टर ने कहा कि वन अधिकार पत्र प्राप्त वाले किसानों का चिन्हांकित कर ऐसे प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करें, ताकि वे अपना धान बेच सकें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत न हो और कोई भी समस्या हो तो विभागीय अधिकारी को तुरंत सूचित करें। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम कोंडागांव अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे, अंकुर रात्रे, जनपद पंचायत सीईओ गजेन्द्र, डी एम ओ लोकेश देवांगन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उदय ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

