० ग्रामीणों को मिलेगी परिवहन सुविधा
कोरिया, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। आज मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर डीडी मंडावी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस योजना के अंतर्गत कोरिया जिले में पहले ही तीन प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन आरंभ हो चुका है। द्वितीय चरण के तहत तंजरा से बैकुंठपुर, केशगंवा, सोनहत, सोनारी, बसवाही, सुंदरपुर, मधौरा, नोगई,बैकुंठपुर प्रतिदिन दो फेरे चलेंगे। इसी तरह कर्रीकुपी से बैकुंठपुर, रावतसरई, बलार्ड, मझार टोला, सुंदरपुर, कटगोड़ी, बैकुंठपुर दो फेरे लगाया जाएगा। यह बस 33 एवं 31 सीटे की है। इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अब बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

