विकासनगर,10 दिसंबर (आरएनएस)। रविवार दोपहर एक कार सवार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार दोनों लोग गंभीर हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है। रविवार को अमित कुमार पुत्र स्व. राजकुमार निवासी भीमावाला अपने दोस्त रमन पुत्र राजकुमार निवासी चांदपुर खुर्द के साथ दोपहर को मोटरसाइकिल से डाकपत्थर से विकासनगर लौट रहे थे। झूला पुल पर हिमाचल नंबर की कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। हादसे में रमन पुत्र राजकुमार की मौत हो गई। कोतवाली विनोद गुसांई ने बताया कि अमित कुमार की तहरीर के बाद कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार चालक की खोजबीन की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

