रायपुर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 2350 किसानों से 1 लाख 10 हजार 004.00 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 36451 किसानों से 17 लाख 17 हजार 418.00 क्विंटल की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

