रायपुर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत जि़ले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज जे.आर.दानी हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग किया गया। प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक जिले के 12 हजार 638 बच्चों का स्क्रीनिंग किया जा चुका है जिसमें 6088 लड़के एवं 6550 लड़कियां शामिल हैं जिसमें 12 बच्चे सस्पेक्टेड मिले हैं, बच्चों को आगे के जांच के लिए सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर रेफर किया गया
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

