० पुलिस ने तीन संदिग्धों को लिया हिरासत में, शहर में दहशत का माहौल
कोरबा 11 दिसंबर (आरएनएस)। कोरबा शहर में बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके फार्महाउस में गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक तथा बिलासपुर का एक युवक शामिल है। प्रारंभिक जांच में हत्या को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है और दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना स्थल कोरबा शहर के समीप स्थित मेमन के फार्महाउस बताया जा रहा है, जहाँ से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

