कोरबा 11 दिसम्बर (आरएनएस)। बाँकीमोंगरा निवासी कोरबा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मशहूर यूनियन लीडर एवं समाजसेवी टी डी सिंह की धर्मपत्नी व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) कोरबा विकास सिंह (विक्की) की नानी सुभावती सिंह का आज आकस्मिक निधन हो गया।
सिंह के निधन की इस खबर से परिजनों सहित नगरजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा 11 दिसम्बर को सुबह 10 बजे निवास स्थान शांति नगर से मोंगरा स्थित मुक्तिधाम के लिए निकली, जहां शोकपूर्ण वातावरण में उन्हें अंतिम बिदाई दी गई।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

