0 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 11 दिसंबर (आरएनएस)। एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुँचे। जहां मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर उनके साथ उप मुख्यमंत्रीअरुण साव और विजय शर्मा भी पहुँचे। एयरपोर्ट पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा होंगे।
हवाई अड्डे पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के एमआईसी के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, आईजी श्सुंदरराज पी.,कमिश्नर डोमन सिंह,कलेक्टर हरिस एस, एसपी शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी ने स्वागत किया।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

