बिलासपुर, 11 दिसंबर (आरएनएस)। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोरभट्टीखुर्द में बीती रात पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
सिर पर धारदार हथियार से वार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मनबोध यादव के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिसके परिणामस्वरूप घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
बताया गया है कि मनबोध यादव बुधवार की रात लगभग 8 बजे किसी निजी कार्य से अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार की सुबह, ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित एक मुर्गी फार्म के नजदीक उनका खून से लथपथ शव देखा। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस कर रही है गहन जांच
घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए विभिन्न एंगलों से छानबीन कर रही है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस क मनबोध यादव के साथ रात में शराब पीने वाले व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही हत्यारों को पकडऩे का दावा कर रही है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

