धमतरी, 11 दिसंबर (आरएनएस)। दिनांक 9.12.25 मंगलवार कों धमतरी जिले क़े मेघा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ शांकम्भरी सेवा संस्थान की सौजन्य एवं जय माँ शीतला रक्तदाता समूह मेघा व एचडीएफसी बैंक की सयुंक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व रक्तदाता सम्मान का आयोजन किया गया, मानवीय हितों सें जुडी संस्था द्वारा आयोजित यह शिविर पूरी तरह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजक प्रमुख केमेश साहू नें बताया कि 14 रक्तवीरों छत्रकांत साहू योगेश्वर पटेल मोनिष साहू ढालेन्द्र पटेल हरकचंद साहू वेदप्रकाश निषाद मोहित साहू तुलेश्वर निषाद धीरज साहू देवेंद्र निषाद मिथलेश साहू खिलेश निषाद पोखराज साहू केशव साहू नें रक्तदान जैसे पुनीत कार्य किया व वरिष्ठ जनों युवाओं नें जनसेवा क़े लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया, शिविर कि खास बात यह रहे कि स्थानीय नागरिकों नें बड़ी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराए व इंडियन रेडक्रास सोसायटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा क़े रेडक्रास कांउसलर अवध साहू व वॉलिंटियस द्वारा सामाजिक सहभागिता क़े साथ रक्तदान क़े प्रति काफी उत्साह देखने कों मिला। आयोजक प्रमुख पुरुषोत्तम पटेल व दुर्गेश सोनी नें सभी रक्तदाताओं , ब्लड बैंक इंडियन रेडक्रास सोसायटी चिकित्सा टीम व एचडीएसी बैंक का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि छोटा-सा प्रयास प्रथम रक्तदान शिविर की सफलतापूर्वक समापन से अत्यंत हर्ष की अनुभूति हुए हमारी समुह की उद्देश्य हैं की लोगों में रक्तदान क़े प्रति जन जागरूकता फैलाना व स्वेच्छा से रक्तदान क़े लिए प्रेरित करना एवं जरूरतमंद इंसानों की मदद करना क्योंकि रक्तदान जैसी जनसेवा की भावना से ही समाज में सकारात्मक संदेश जाता हैं औऱ भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया व लोगों कों अधिक से अधिक रक्तदान करने क़े लिए अपील किया, शिविर क़े समापन पश्चात् समस्त रक्तदाताओं कों पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में प्रमुख रूप से गौरव ग्राम पंचायत मेघा की सरपंच मनीषा गजेंद्र ध्रुव, इंडियन रेडक्रास सोसायटी संरक्षक आजीवन सदस्य मनोज पटेल छुरा, एचडीएफसी बैंक रायपुर नीरज साहू, रेडक्रास सोसायटी ब्लड बैंक प्रमुख देवेंद्र दुबे कमल पटेल व उनके सहयोगी साथी, आयोजक प्रमुख डोमेश्वर निषाद राहुल जैन अशोक साहू तुलेश निषाद, वरिष्ठजन रामचरण पटेल दाऊलाल पटेल चन्द्रसेन साहू श्यामलाल बैगा भुवन पटेल दौलत साहू मुकेश पटेल मितेश पटेल संतोष साहू प्रभुदयाल पटेल संतोष सोनी दिनेश साहू इंद्रजीत दिगवा भुनेश्वर पटेल जनक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामीणजन उपस्थित होकर रक्तदान शिविर कों सफल बनाने में सहभागिता प्रदान किया।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

