धमतरी, 11 दिसंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कराते स्पर्धा दुर्ग में विगत 6 एवं 7 दिसम्बर को महिला महाविद्यालय सेक्टर 9 भिलाई में आयोजित की गई जिसमें लगभग 800 खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया । छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में कमल कराते अकादमी कराते स्कूल ममता नगर, राजनांदगांव के खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया जिसमें खिलाडिय़ो ने अपने-अपने वर्ग व किग्राम में पदक हासिल किया। काजल यादव कांता में कांस्य पदक, आदित्य राज देवांगन कांता में कांस्य पदक कुमीते में स्वर्ण पदक, लव्यांश लहरी कुमीते में रजत पदक व कांता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
उपरोक्त खिलाड़ी सेंसेई कमल पूजन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

