रुद्रपुर,11 दिसंबर (आरएनएस)। शांतिपुरी ग्रीन क्लब ने गुरुवार को सार्वजनिक खेल मैदान में तृतीय रन शांतिपुरी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की। कार्यक्रम के संयोजक, ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को टोलीवार जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 14 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के महिला और पुरुष प्रतिभागियों के लिए पांच और दस किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही पुश अप, प्लैंक, स्किपिंग, चिन अप, आर्म रेसलिंग और टग ऑफ वार जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम को भव्य तरीके से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बाहरी आगंतुकों के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल, भोजन, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सेवा और रनिंग रूट की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए जुम्बा डांस और आकर्षक इनामों की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, मुन्ना त्रिपाठी, नवीन टाकुली, सुभाष जोशी, प्रकाश बोरा, ललित बिष्ट, करन दफोटी, प्रताप सिंह कोरंगा, जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली (सेनि.), बिशन सिंह कोरंगा, जगदीश कांडपाल, बिजेन्द्र जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

