रुद्रपुर,11 दिसंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने गुरुवार को अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट और रेट्रो फिटेड साइलेंसर लगी एक बुलेट बाइक को सीज कर दिया। बाइक चालक बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था, जिस पर विभाग ने 12.5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शहर में कई दोपहिया वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रेट्रो फिटेड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और लोगों को असुविधा होती है। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने ओवर स्पीडिंग पर 35 और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 13 चालान किए। कुल मिलाकर 48 वाहनों के चालान कर लगभग 83 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी के नेतृत्व में की गई। टीम में परिवहन उपनिरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह तथा परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह और गौरव खाती शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

