रुद्रपुर,11 दिसंबर (आरएनएस)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम रुद्रपुर ने बुधवार शाम को उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में प्रदेश और जिला संगठन के निर्देशानुसार 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके नगर निकाय कर्मियों के लिए कट ऑफ डेट को 2018 से बढ़ाकर 2025 करने की मांग की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मियों को नियमितीकरण और अन्य लाभों से वंचित न रहना पड़े, इसलिए कट ऑफ डेट में संशोधन आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर शीघ्र निर्णय न होने की स्थिति में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव सुनील गुरु, शाखा अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, महामंत्री अंकित, राजू पहलवान, मुकेश भगत, अनिल, नन्हे, राजपाल सहित कई सदस्य शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

