हरिद्वार,11 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस टीम ने गुरुवार को ‘पुलिस आपके द्वारÓ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घर पर अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस ने बुजुर्गों को बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे धोखाधड़ी के तरीकों से सावधान किया। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि किसी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी पर विश्वास न करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को चेतक मोबाइल यूनिट, पुलिस कंट्रोल रूम और थानाध्यक्ष श्यामपुर के मोबाइल नंबर भी दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

