रुड़की,12 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के सोत मोहल्ले में शुक्रवार को ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग के दौरान रिमोर्ट से चलाए जा रहे दो मीटर जब्त किए हैं। इसके अलावा एक अन्य घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने एक उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है। जबकि दोनों मीटर सीज कर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि मीटर सील कर लैब में भेज दिए हैं। मीटर की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

