रुड़की,12 दिसंबर (आरएनएस)। सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस ने गुरुवार रात को अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान ढंडेरा फाटक के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जिसके हाथ में एक सफेद रंग की पॉलीथिन भी थी। पुलिस ने युवक को रोक कर पूछताछ की तो वह घबरा गया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसको दबोच लिया और उसकी तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के पास से 06.40 ग्राम स्मैक बरामद हुए। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल उर्फ मोन्टू निवासी गोल भट्टा ढण्डेरा कोतवाली रुड़की के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

