पिथौरागढ़,12 दिसंबर (आरएनएस)। राइंका सभागार में उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन और उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ डीडीहाट इकाई का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। शुक्रवार को संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बोरागांव कमला चुफाल, जिला पंचायत सदस्य भडग़ांव संदीप बोरा ने दीप जलाकर अधिवेशन का का शुभारंभ किया। इस दौरान कन्याल ने विद्यालय में लगातार घट रही छात्र संख्या पर चिंता जताई, वही कन्याल ने संघ के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

