हरिद्वार,12 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी के पास सुभाष घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का आंदोलन है, जिसमें सबको भागीदारी करनी होगी। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है। जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने बताया कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत पतित पावनी मां गंगा के पावन तट सुभाष घाट से की गई है। अगले चरण में मंडल और बूथ स्तर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल और सचिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर पूरे उत्तराखंड में हर वर्ग स्वच्छता अभियान में शामिल हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वे जहां भी सभा करेंगे, वहां स्वयं सफाई अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर आशु चौधरी, तरुण नैय्यर, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, विनीत जोली, रितु ठाकुर, रेशु चौहान, पारुल चौहान, विपिन शर्मा, रीता सैनी, प्रशांत शर्मा, अभिनव चौहान, मनोज चौहान, राजीव भट्ट, कमल प्रधान, एनआर सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, विनीत प्रताप सिंह, अरविंद कुशवाहा, पवन कपूर, सुशील कुमार, मनोज शर्मा, यादराम वालिया, नवजोत वालिया, युधिष्ठिर वालिया, सूबे सिंह, पंकज बागड़ी, राजन मेहता, मनोज चौहान, देवेश वर्मा, अनुज त्यागी, अनिमेष शर्मा, गौरव वर्मा, नीतीश वालिया मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

