रुड़की,12 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा है कि एसआईआर संगठन और प्रशासनिक कार्यों की प्रभावी जांच, मूल्यांकन और सुधार की प्रक्रिया है। भाजपा हमेशा से जनहित और सुशासन को सर्वोपरि मानती है। इसी दिशा में यह पुनरीक्षण बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर आयोजित बैठक में कही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

