पिथौरागढ़,12 दिसंबर (आरएनएस)। नाचनी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक भगवान राम नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

