रुद्रपुर,12 दिसंबर (आरएनएस)। ऊधमसिंह नगर में आशा कार्यकत्रियों को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मलेरिया स्लाइड निर्माण और उसकी गुणवत्ता जांच के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता डॉ. अंजनी कुमार, चिकित्सा अधीक्षक गदरपुर ने की। प्रशिक्षण में ब्लॉक गदरपुर के 50 आशाओं एवं आशा फैसिलिटेटरों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे पहले जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी गुरनाम सिंह ने मलेरिया रोग का सामान्य परिचय प्रस्तुत किया। इसके बाद लैब तकनीशियन दीपक ने आशाओं एवं आशा फैसिलिटेटरों को मलेरिया स्लाइड बनाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। यहां वेक्टर जनित रोग सलाहकार राहुल कुमार, जिला आशा समन्वयक निधि शर्मा, सौरभ शर्मा, ब्लॉक आशा समन्वयक सीमा रानी आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

