रुद्रपुर,12 दिसंबर (आरएनएस)। सितारगंज में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। मामले में तहरीर दी गई है। नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी अशरफ अली उर्फ दानिश ने पुलिस को बताया कि उसकी टीम सितारगंज में विद्युत विभाग के सभी उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अदानी ग्रुप के जेई के कहने पर शुक्रवार को वह अपनी टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के लिए नया गांव गया था। वहां गांव निवासी एक युवक ने उससे व उसकी टीम के साथ अभ्रदता और मारपीट की। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। यहां राजीव, करन कुमार, रवि, दीपांशु, गौरव, अनिल, प्रदीप, सुमित मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

