देहरादून,12 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने यूनेस्को के सांस्कृतिक धरोहर में भारत के सबसे बड़े पर्व दीपावली को शामिल किये जाने पर शहीद भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने यूनेस्को द्वारा विश्व की सांस्कृतिक धरोहर में भारत की दीपावली को शामिल करने पर यूनेस्को का धन्यवाद किया व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि यूनेस्को पूरे विश्व की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करता है। इससे पूरे विश्व में भारत की दीपावली के बारे में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दीपावली अब पूरे विश्व में अंधेरे को हटा कर उजाला लाएगा व पूरा विश्व विकास में आगे बढ़ेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी मंडल ने यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल कर दीपावली को मान्यता दी जो हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अग्रवाल .मंडल उपायक्ष अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, संजय अग्रवाल, अभिलाष, सपना शर्मा, अतुल अग्रवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

