रुद्रपुर,12 दिसंबर (आरएनएस)। हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र भट्ट प्रमोशन पाकर अपर उप निरीक्षक बने हैं। भट्ट इससे पहले थाना झनकइया में तैनात थे अब जिला मुख्यालय में जाएंगे। भट्ट को निहारिका तोमर आईपीएस एसपी क्राइम द्वारा स्टार लगाए गए। प्रकाश भट्ट के पदोन्नति पर थाना झनकइया के समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

