देहरादून,12 दिसंबर (आरएनएस)। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ का द्विवर्षीय अधिवेशन शुक्रवार को ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ विनोद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ अमित राज नेगी को 40 मतों से हराया। महासचिव पद पर डॉ मीनाक्षी शर्मा ने डॉ अमित सिंह को 47 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. डिम्पल रावत ने डॉ संदीप कुमार को 41 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ नवीन पांक्ति, सचिव पद पर डॉ रुषमा आर्या,सह कोषाध्यक्ष पद पर डॉ फुलमिशा खातून,संगठन मंत्री डॉ वीरेंद्र रावत,प्रचार प्रसार मंत्री डॉ अरुण कुमार पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी एलोपैथिक विभाग के डॉक्टर नरेश नपलच्याल थे तथा चुनाव संचालन समिति में डॉ केके उनियाल डीएचएमओ एवं डॉ सरिता जोशी जिला होम्योपैथिक अधिकारी शामिल थीं। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा ने सभी सदस्यों को विभाग के हित मे साथ कार्य करने को कहा और बताया कि चिकित्सकों के हित मे जो भी मांग जायज होंगी, उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। चिकित्सकों डीएसीपी,एनपीए 20त्न इत्यादि मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

