भोजपुरी से टीवी तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें हसीना का बोल्ड और ग्लैमरस अवतार साफ नजर आ रहा है. पूल किनारे शॉर्ट ड्रेस में मोनालिसा का स्टाइलिश अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है.
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे डीपनेक शॉर्ट प्रिंटेड ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. पूल के किनारे पोज देती एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. उनके बोल्ड एक्सप्रेशंस और कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.
तस्वीरों में उनका लुक बेहद अट्रैक्टिव दिख रहा है. मोनालिसा का यह अवतार जितना स्टाइलिश है, उतना ही कॉन्फिडेंट भी, जिसे फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं. एक्ट्रेस पूल किनारे नीले पानी के बीच नीले कपड़ों में बला की खूबसूरत नजर आ रहीं हैं.
एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस लुक को काफी सहज और खूबसूरत तरीके से कैरी किया है. उन्होंने हल्का सेटल मेकअप किया है, बालों में दो चोटी बनाई हैं और स्टाइलिश सनग्लासेज पहन रखे हैं. गोल ईयररिंग्स उनके पूरे लुक को और भी परफेक्ट बना रहे हैं.
कैमरे के सामने पोज देते हुए मोनालिसा कभी मुस्कुराती दिखीं तो कभी चुलबुली अदा दिखाती नजर आईं. उनकी ये तस्वीरें देख फैंस तारीफों की झड़ी लगा रहे हैं. कई लोग उनकी फिटनेस और स्टाइल को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं.
तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा- जीवन सागर की तरह है… यह शांत भी हो सकता है और उबड़-खाबड़ भी… लेकिन अंत में यह हमेशा सुंदर होता है… उनकी इस सोच और तस्वीरों का कॉम्बिनेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
फिलहाल, मोनालिसा एक नए टीवी शो की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ मशहूर टीवी एक्टर हितेन तेजवानी नजर आने वाले हैं. यह जोड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं.
मोनालिसा की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनकी लेटेस्ट वायरल तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि मोनालिसा ग्लैमर और स्टाइल के मामले में हर बार कुछ नया और जबरदस्त लेकर आती हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

