आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह की अभिनीत फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म अपनी पॉलिटिकल बातों और कहानी की वजह से दर्शकों के बीच बज का मुद्दा भी बन गई है. रणवीर सिंह-स्टारर को फैंस, सेलेब्रिटीज और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि वे इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सब के बीच धुरंधर 2 में ऋतिक की एंट्री की खबर सामने आई है.
ऋतिक रोशन ने अपने एक्स हैंडल पर धुरंधर को लेकर एक पोस्टा साझा किया, जिसमें उन्हें लिखा है, अभी भी धुरंधर मेरे दिमाग से नहीं निकल रहा है. आदित्य धर आप एक अविश्वसनीय फिल्म मेकर हैं. रणवीर, साइलेंट से लेकर फायर तक, क्या सफर रहा और कितना लगातार. अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं और यह फिल्म इस बात का सबूत है कि क्यों. माधवन, जबरदस्त ग्रेस, ताकत और गरिमा. लेकिन यार राकेश बेदी, तुमने जो किया वह शानदार था.. क्या एक्टिंग थी, शानदार!. सभी के लिए, खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स डिपार्टमेंट के लिए जोरदार तालियां. मैं पार्ट 2 का इंतजार नहीं कर सकता.
ऋतिक रोशन के पोस्ट के बाद यूट्यूबर रवि चौधरी ने धुरंधर 2 के बारे में एक जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, सूत्रों के अनुसार ऋतिक रोशन की धुरंधर 2 में एंट्री. हाइप सच है. आदित्य धर के ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की तारीफ करने के बाद, धुरंधर 2 में ऋतिक का आना बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर यह कैमियो सच होता है, तो पहले कभी न देखे गए जबरदस्त एक्शन, स्टार पावर और मास एंटरटेनमेंट की उम्मीद करें.
आदित्य धर की लिखी, डायरेक्ट की गई और को-प्रोड्यूस की गई फिल्म धुरंधर में रणवीर एक अंडरकवर एजेंट बने हैं, जिन्हें आतंकवाद की जड़ों में घुसपैठ करने के लिए सीमा पार भेजा जाता है.
रणवीर सिंह के अलावा, फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार हैं. यह फि़ल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, और अब तक दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

