2026 बस आने ही वाला है, और इस बार फिल्म लवर्स के लिए पर्दे पर धमाका होने वाला है. 2025 जहां जबरदस्त रहा, वहीं नया साल भी बड़े पर्दे पर बैठने वालों के लिए शानदार सरप्राइज लेकर आ रहा है. खासकर मार्च का महीना क्योंकि यह महीना कई बड़ी फिल्मों की रिलीज से पूरी तरह भरा हुआ है. यश की टॉक्सिक से लेकर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 तक, फैंस इन फिल्मों का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. जबरदस्त कहानियां, तगड़ा एक्शन और रोमांचक क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा, मार्च 2026 वाकई सिनेमा लवर्स के लिए एक जश्न बनने जा रहा है. तो आइए देखते हैं, मार्च 2026 में आने वाली ऐसी कौन-सी बड़ी फिल्में हैं, जिनके लिए हम सबका एक्साइटमेंट अब रुक नहीं रहा.
एच. विनोथ द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, जननायगन एक तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विजय मुख्य भूमिका में हैं. जना नायगन केवीएन की पहली तमिल फिल्म है और राजनीति मेंज जाने से पहले विजय की आखिरी फिल्म है. विजय के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि भी हैं. फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. हालांकि फिल्म की कहानी को गुप्त रखा गया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें विजय भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता के लिए लडऩे वाले एक शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और राजनीतिक पहलू शामिल हैं, जो विजय के वास्तविक जीवन में राजनीति में प्रवेश से मिलते-जुलते हैं.
प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म द राजा साब भी साल 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म आगामी 9 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल अहम भूमिका में होंगी.
ओ रोमियो विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, रोमांस से भरपूर है. विशाल भारद्वाज और रोहन नरूला द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है. आजादी के बाद के मुंबई में घटित यह फिल्म बदलते शहर में अंडरवर्ल्ड के उदय की कहानी है. यह फिल्म बीते युग के आपराधिक परिदृश्य को दर्शाती है और भारत के हलचल भरे महानगर की गलियों और अंधेरों में रची-बसी है. फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी.
रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म मर्दानी 3 में गंभीर विषय, जबरदस्त एक्शन और एक रोमांचक पुलिस कहानी देखने को मिलेगी. अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म, अपराध और सस्पेंस पर केंद्रित इस फ्रेंचाइज की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें मुख्य महिला पुलिस अधिकारी, इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी), बुराई की ताकतों से लड़ती हैं. फिल्म 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी.
शेनिल देव द्वारा निर्देशित, डकैत एक तेलुगु रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक गुस्सैल कैदी अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था. फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला और कई अन्य कलाकार भी हैं. फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च, 2026 है.
यश टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहे हैं. यह एक दमदार पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें सस्पेंस और ताकत की जंग देखने को मिलेगी. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंथ, अक्षय ओबेरॉय और सुधेव नायर जैसी मजबूत स्टारकास्ट भी हमारे सामने होगी. केवीएन प्रोडक्शंस और मास्टरमाइंड क्रिएशंस मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं. टॉक्सिक की ग्लोबल थिएटर रिलीज 19 मार्च 2026 को तय की गई है.
धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, अब इसके मेकर्स इसकी बहुत इंतजार की जा रही सीक्वल लेकर आ रहे हैं. पहली फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन अहम किरदारों में नजर आए थे. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस नई किस्त में रणवीर सिंह एक बार फिर लीड में दिखेंगे. फिल्म का रिलीज 19 मार्च 2026 के लिए तय किया गया है.
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, लव एंड वॉर को युद्धकाल पर आधारित एक भव्य, एक्शन से भरपूर पीरियड ड्रामा/थ्रिलर के रूप में पेश किया जाएगा. कहानी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बीच एक भावुक प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमेगी. फिल्म में रोमांस, जासूसी और हाई ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज होने जा रही है.
पेड्डी इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन रही है. इसमें ग्लोबल स्टार राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी. फिल्म के गाने पहले ही म्यूजिक चार्ट्स पर छा चुके हैं. बुच्ची बाबू साना द्वारा लिखी और निर्देशित यह स्पोर्ट्स ड्रामा, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकारों से भी सजी है. वृद्धि सिनेमस और मइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर बनाई गई यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
आखिर में द पैराडाइज साल 2026 की सबसे बड़ी पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर बनने की तैयारी में है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी एक दमदार किरदार में नजर आएंगे. दसरा बनाने वाले निर्देशक श्रीकांत ओडेला इस फिल्म को लीड कर रहे हैं. फिल्म में तेज-रफ्तार एक्शन और रोमांच दिखेगा, जिसे और खास बनाएगा अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक, जिसमें उनकी अपनी आवाज भी होगी और अर्जुन चैंडी भी साथ हैं. 27 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी, ताकि इस रोमांचक कहानी को दुनिया भर के दर्शक देख सकें.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

