-पदाधिकारी चुने जाने के बाद आशा बहुओं ने किया मां ज्वाला का दर्शन
सोहावल-अयोध्या।(आरएनएस ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल से जुड़ी आशा बहू संघ की बैठक शनिवार को मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। धार्मिक स्थल पर 216 आशा बहुओं के साथ की गई बैठक में संघ के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कंचन यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सरिता दुबे को महामंत्री और रेनू सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शालिनी सिंह और नीलम सिंह को भी अन्य पदों पर नियुक्त किया गया। संगठन के सभी आशा बहुओं में उत्साह और हर्ष दिखाई पड़ा। आशा बहुओं ने कहा कि इससे हम लोगों को एक नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी। जिससे हम पूर्ण रूप से एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देते हुए अपने कर्तव्य का जिम्मेदारी से निर्वहन कर सकेंगे सभी आशा बहुओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कंचन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कंचन यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

