जौनपुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी युवक पूना में रह कर टाइल्स का काम करजता था वहां की लड़की से कोर्ट मैरेज किया तो लड़के घर वालों ने उन्हे बुलाया और प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। आये दिन मारपीट कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी गयी , गत दिनो मारकर लड़के का सिर फोड़ दिया गया लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं किया। अब वे पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा रहे है। पूना की निवास्ी प्रतीक्षा पत्नी अजय जयसवार निवासी सेनापूर बडऩपुर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया हमारी कोर्ट से शादी हुई। उसी समय से जेठ रवि कुमार पुत्र निर्मल, योगेश पुत्र रविन्द्र, आशीष पुत्र रविन्द, रामदास पुत्र चन्दमान, ज्ञानचन्द पुत्र बलजोर मुझे और मेरे पति से नाराज होकर आये दिन मारपीट करते रहते है व घर से भगाना चाहते है। वह हमको कोई हिस्सा नहीं देना साचते है। इस बात को लेकर गांव के सम्मानित लोगों द्वारा पंचायत किया गया पंचायत के निर्णय से एक कमरा हमको दिलाया गया है जिससे हमारा ताला बन्द हो गया। लेकिन उसमें हमको नहीं रहने दिया गया व ताला तोडकर जबरदस्ती कब्जा कर हमारे सामान को हड़प लिया गया। अब मैं रिश्तेदार के यहा रहने के लिए विवश हूं। उसने गुहार लगायी कि पचायत के निर्णय के अनुसार मेरा कमरा वापस कराया जाय व उसमें रखा गया सामान दिलाया जाय व आये दिन गारपीट की घटना को बन्द कराया जाय क्योंकि वे लोग धमकी दे रहे है कि घर आओगे तो जान से मार दिया जायेगा। न्याय दिलाकर उसे सम्मान पूर्वक रहने का अधिकार दिलाया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

