पिथौरागढ़,13 दिसंबर (आरएनएस)। डीडीहाट पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक प्रदीप सिंह नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

