पिथौरागढ़,13 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के डानाधार-पापड़ी सड़क की बदहाली से रोष व्याप्त है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य मदकोट भावना दानू ने कहा कि इस मार्ग में करीब पांच से छह माह पहले ही डामरीकरण किया गया, लेकिन वर्तमान में डामर उखडऩे लगा है। उन्होंने डामरीकरण में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बनने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। भावना ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर सड़क को दुरस्त करने की मांग की है। कहा कि अगर शीघ्र ही सड़क की दशा नहीं सुधरी तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

