हरिद्वार,13 दिसंबर (आरएनएस)। देवपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-28 में हुई निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में देवपुरा की हर्षिका यादव ने पहला स्थान पाया। क्लस्टर स्तर की इस प्रतियोगिता में जमालपुर कलां, ऋषिकुल और खडख़ड़ी संकुल के 25 स्कूलों के 17 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। शनिवार को इस प्रतियोगिता के तहत कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन और सामान्य ज्ञान से जुड़े 50 अंकों की परीक्षा दी। क्लस्टर रिसोर्स पर्सन मनीषा शाह ने बताया कि यह प्रतियोगिता समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कराई जाती है। स्कूल स्तर से चयनित निपुण विद्यार्थी क्लस्टर, ब्लॉक और जिलास्तर तक पहुंचते हैं। जमालपुरकलां के अक्षव ने दूसरा और प्राथमिक विद्यालय-25 टीबडी के देव कुमार ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार राशि और मेडल मिले। मिस्बा, आदर्श गुप्ता, अनन्या, रेशमी, जीतू, गौरी, प्रियांशी, सौरभ, करन, दक्ष, मीरा, विधि शर्मा, आयुष पांडे, चिंकी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिवाली, मणिका त्यागी, सुभाष नौटियाल, अंजू, अनिल प्रसाद, राखी कुल, विजयलक्ष्मी, कामिनी शर्मा, रेशु वर्मा, रवि गोसाईं, गीता भट्ट, विपुल शर्मा, ऋचा कोठियाल, जगदंबा प्रसाद, नागेंद्र सक्सेना, महेश चंद्र, धर्मवीर सिंह, माहेश्वरी शाह मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

