रुड़की,13 दिसंबर (आरएनएस)। चोरों ने खानपुर के सिकंदरपुर के आयुष्मान आरोग्य केंद्र का ताला तोड़कर चोरी कर ली। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सुधीर कुमार ने केंद्र पर तैनात सीएचओ अंजू देवी को इसकी सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा, तो केंद्र से आठ बैटरी, एक वाटर फिल्टर, एक इनवर्टर और एक दीवार घड़ी गायब मिली। उन्होंने खानपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

