रुड़की,13 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को जिला उपभोक्ता आयोग ने विभिन्न मामलों में 32 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया। इस दौरान इन मामलों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को 48.53 लाख रुपये की राशि दिलाई गई। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गगन गुप्ता और जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इसमें उपभोक्ता फोरम से संबंधित मामलों के निस्ताण किया गया। इसके लिए मनोनीत सदस्य संजय कुमार सैनी एडवोकेट ने आपसी सुलह समझौते के आधार पर 32 मुकदमों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में केस निस्तारित करवाने वाले अधिवक्ताओं में वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन, प्रवीण कुमार, साधना चौहान, राजेश राठौर, नितिन गर्ग, निखिल चौधरी, विकास कुमार जैन, अंकुर, राजेश वर्मा, सनुज आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

