रुड़की,13 दिसंबर (आरएनएस)। डीएम के निर्देशों पर शनिवार को उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के सभी पेयजल योजना परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले में मौजूद सभी 40 में से 20 पेयजल योजना कार्यालयों पर बड़े स्तर पर सफाई की गई। साथ ही कर्मचारियों को परिसर में नियमित सफाई रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई। जिलाधिकारी ने विगत दस दिसंबर को उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर विभाग से संबंधित सभी पेयजल योजना कार्यालय पर 13 और 14 दिसंबर को बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शनिवार को अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता के निर्देशों पर 20 पेयजल योजना कार्यालयों पर सफाई की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने परिसर में उगी झाडिय़ों को काटकर और परिसर के बाहर उगी घास साफ किया। इस दौरान सहायक अभियंता बीएस फरस्वाण के नेतृत्व में मजाहिदपुर सतीवालला, लाल वाला खालसा और लामग्रंट में सफाई अभियान चला। इसी तरह सहायक अभियंता नीरज कपिल के नेतृत्व में ढाढेकी ढाणा और कुंआखेड़ी में, सहायक अभियंता आजाद सिंह के नेतृत्व में पलूनी, सिकरोढ़ा व खालापार में, सहायक अभियंता वर्षा बिष्ट के नेतृत्व में नगला खिताब व मोहम्मदपुर बुजुर्ग में, कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सललमान के नेतृत्व में भगवानपुर चंदनपुर व जैनपुर झंझेडी में, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार के नेतृत्व में दाबकी कला व धर्मपुर रोहालकी में, अपर सहायक अभियंता आरके शर्मा के नेतृत्व में प्रतापपुर और महाराजपुर कलां में, अपर सहायक अभियंता मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में शिवदासपुर तेलीवाला और अजमेरपुर में और अपर सहायक अभियंता सीमा बिष्ट के नेतृत्व में रोशनाबाद और अतमलपुर बौंगला में सफाई अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि आज यानी रविवार को अवकाश के बावजूद अन्य सभी 20 कार्यालयों पर सफाई अभियान जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

