रुड़की,13 दिसंबर (आरएनएस)। एक सप्ताह पहले ट्रक की टक्कर से घायल हुई बाइक सवार महिला के मामले में पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मोनू निवासी ग्राम बल्लूपुरा, सिसौना मुजफ्फरनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात दिसंबर की रात करीब 7:30 बजे वह अपनी भाभी अमिता को बाइक से रुड़की ले जा रहा था। कस्बा नारसन के कट के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर से अमिता गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। घायल को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पीडि़त ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला था। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाल रफत अली ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

