रुद्रपुर,14 दिसंबर (आरएनएस)। घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नगर के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने बताया कि 2 दिसंबर को उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उसकी आस-पड़ोस और नाते-रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने रविवार को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

