पिथौरागढ़,14 दिसंबर (आरएनएस)। जौलजीवी पुलिस ने एक 13 वर्षीय किशोर को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बीते दिन किशोर की माता ने जौलजीबी थाने में किशोर के कही गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर किशोर की ढूंढखोज की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किशोर को ढूंढकर उसके दादा-दादी को सौंप दिया है। टीम में इंस्पेक्टर नीरज चौधरी, एसआई सतेन्द्र पाल सिंह, महेश पन्त, सुन्दर पोखरिया ,दिवाकर वर्मा, अनिल चौधरी शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

