पिथौरागढ़,14 दिसंबर (आरएनएस)। लोहाकोट निवासी प्रियंका चौथी पीढ़ी में सेना में शामिल होकर परिवार का गौरव बढ़ाएगी। प्रियंका के परदादा, दादा व पिता सूबेदार मेजर रिटायर किशन सिंह कन्याल सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। प्रियंका ने बताया कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से उत्तीर्ण किया और वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा में 27वां स्थान हासिल किया। पिता की प्रेरणा से प्रेरित होकर वह वायु सेना में शामिल हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व भाई को दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

