पिथौरागढ़,14 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के अभिषेक पाण्डे को डंस्टर बिजनेस स्कूल स्विट्जरलैंड की ओर से पीएचडी की उपाधि दी गई है। डंस्टर बिजनेस स्कूल स्विट्जरलैंड ने अभिषेक को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों और महत्वपूर्ण योगदान के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सेल्स डायरेक्टर पद पर दुबई में कार्यरत अभिषेक ने अपनी पीएचडी इंडस्ट्रियल रिलेशन्स और पेसोनेल मैनेजमेंट विषय में पूर्ण की। अभिषेक ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर, जीआईसी पिथौरागढ़, एलएसएम कॉलेज की हासिल की है। पीएचडी की उपाधि मिलने पर परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

