पिथौरागढ़,14 दिसंबर (आरएनएस)। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस का 107 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। बलुवाकोट पुलिस ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मेघा शर्मा ने आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसानों के बारे में बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

